जयसिंहपुर : माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपील

नरेंद्र। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर भाजपा मंडल की बैठक में विधायक रविंद्र धीमान ने कार्यकर्ताओं से माइक्रो डोनेशन अभियान में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपील की है। पार्टी की भविष्य की गतिविधियों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। वह शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राम रत्न शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर लंबागांव बीडीसी के चेयरमैन कुलवंत राणा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र डढवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार चंद, जयसिंहपुर किसान मोर्चा के अध्यक्ष नवीन कटोच, जयसिंहपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर, भाजपा महासचिव अजय पठानिया के अतिरिक्त हरदयाल, प्रवीन शास्त्री, देशराज राणा, राज वालिया, अजय सोनी, रिखी राम, त्रिलोक चंद, अरविंद सूद, संजीव समकड़िया, मस्त राम, जगदीश पटियाल व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।