कांगड़ा : आप रैली में कांगड़ा से युवाओं को साथ लेकर जाएंगे आशुतोष चौधरी
गुजरात में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की विशाल रैली ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अब हिमाचल में भी रोड शो करने जा रहे हैं। अभी हाल में ही आप में शामिल हुए कांगड़ा के आशुतोष चौधरी का कहना है कि छह अप्रैल को मंडी में होने वाली इस रैली के लिए आप ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी को चुना है, जहां छह अप्रैल को विशाल रैली से आम आदमी पार्टी हिमाचल में चुनावी दस्तक देगी।
हिमाचल में आप दिल्ली और पंजाब के मॉडल पर आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन दिनों सदस्यता अभियान भी आप पार्टी बड़ी तेजी से चला रही है। हिमाचल में महज 20 दिनों में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा से वह अपने साथ युवाओं को साथ लेकर मंडी रैली में जायेंगे और जल्द ही कांगड़ा में सदस्यता अभियान को गति देंगे।
