कांगडा : ढडंब में होगी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक
( words)

मनोज कुमार। कांगडा
13 फ़रवरी रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल शाहपुर की बैठक मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सुरजन कुमार की अध्यक्षता में भटेछ (ढडंब) के संत रविदास भवन में रखी 10.30 बजे रखी गई है। इसमें संगठनात्मक जिला कांगड़ा जिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी गिल, जिला महामंत्री व मंडल शाहपुर के प्रभारी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। लव कुमार मंडल महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल शाहपुर ने बताया कि बैठक को जिला के अध्यक्ष संबोधित करेंगे व संगठनात्मक और वर्ष 2022 की चुनावी रणनीति व भाजपा सरकार द्वारा हमारे समाज के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी साझा करेंगे।