कामयाब नहीं होंगे कांग्रेस के आपदा में अवसर खोजने के षड़यंत्र : विनोद ठाकुर

कांग्रेस आपदा में अवसर खोज षड्यंत्र कर रही है। उसका यह षड्यंत्र प्रदेश की जनता को भ्रमित करने में असफल साबित हुआ है, अब भाजपा जनता के बीच जाकर उसके झूठ का पर्दाफाश करेगी। ये कहना है प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर का। विनोद ठाकुर का आरोप है कि जब से देश में कोरोना महामारी का कहर शुरू हुआ है तभी से कांग्रेस ने लोगों में सिर्फ भ्रम और झूठ फैलाया है। कभी महामारी से जनता की रक्षा के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू, कभी स्वास्थ्य कर्मियों की निष्ठा, तो कभी वैक्सीनेशन को लेकर जनता को गुहार करने का प्रयास किया है। आपदा की इस मुश्किल घड़ी को झूठ के दम पर राजनीतिक अवसर के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की है। कांग्रेस ने हर मोर्चे पर भाजपा सरकार की आलोचना कर लोगों की जान को खतरे में डालने का प्रयास किया है। विनोद ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस न प्रदेश के निष्ठावान स्वास्थ्य कर्मियों और दिन रात जनता की सेवा में जुटे अन्य कर्मचारियों को भी अपने इस झूठ से नाकारा साबित करने की कोशिश की है। जयराम सरकार प्रदेश के इन निष्ठावान कर्मचारियों की हमेशा ऋणी रही है और रहेंगी। इन्हीं के कारण प्रदेश में हालात सुधर रहे हैं। जीवन पटरी पर लौट रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नकारात्मकता से बाहर निकल सच्चाई से रूबरू होने की नसीहत दी है।