कांगड़ाः जयराम सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को हर वर्ग ने सराहा : चौधरी सुरेंद्र काकू

मनोज कुमार। कांगड़ा
मनरेगा में मिल रहे समान में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं को नरेंद्र मोदी व यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार ने रोटी बनाने के लिए इन्डेक्शन चूल्हों का पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू द्वारा वितरण किया गया। यह आम महिला को सहायता में बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार ने 2022-2023 का बजट पेश कर महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु महिला मंडलों द्वारा सशक्तिकरण किया जाएगा व महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि बीडीओ कार्यालय में पहुंचाई जा रही है। बजट में किसान, रोजगार, युवाओं, महिलाओं, बजुर्गों, विद्यार्थियों व हर वर्ग का ख्याल रखा गया। हर वर्ग को बुढ़ापा योजनाओं व अन्य योजनाओं में पैसे की बढ़ोतरी की गई। विकास योजनाओं में बजट बढ़ाया गया। यह बजट प्रशंसनीय व हर वर्ग ने बजट की प्रशंसा की है। इसके लिए ठाकुर जयराम सरकार प्रशंसा की पात्र है।