जयसिंहपुर : राज वर्मा बने हिमाचल कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव
नरेंद्र। जयसिंहपुर
विधानसभा से संबंध रखने वाले एवं जयसिहंपुर कांग्रेस एसी प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी राज वर्मा को नवगठित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। राज वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव भाई सुधीर, हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष भाई अभिषेक राणा, जयसिहंपुर के पुर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश एसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन भाई यादविंद्र गोमा, राजनीतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमराल, पुर्व उपाध्यक्ष लीगल डिपार्टमेंट प्रदेश कमेटी भाई देवन भट्ट, स्टेट कोर्डिनेटर प्रदेश कमेटी भाई नीतन राणा और राजेंद्र वर्मा, यशपाल तनाईक और सेन राम नेगी, जयसिहंपुर कांग्रेस के पुर्व एंव वर्तमान अध्यक्ष भाई प्रवीन मल्होत्रा और जंसवत डढवाल, जयसिहंपुर एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भाई संजय डोगरा, प्रदेश महिला अध्यक्ष जैनव चंदेल, जयसिहंपुर महिला अध्यक्ष विनता ठाकुर, महिला एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीनु भट्ट सहित समस्त जयसिहंपुर कांग्रेस का धन्यवाद किया तथा वादा किया, जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसको पुरी निष्ठा और लगन से निभाउंगा और कांग्रेस पार्टी को हमेशा मजबूत करने के लिए काम करुंगा।
