पालमपुर : गोपालपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में नगरी टीम बनी विजेता
( words)
प्रतिमा राणा। पालमपुर
गोपालपुर पंचायत के अंतर्गत स्थानीय युवाओं द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका फाइनल मैच गोपालपुर 11 और नगरी 11 के बीच खेला गया, जिसमें नगरी 11 विजेता टीम रही। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजकों को इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और अपनी तरफ से 8100 रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए। इस मौके पर भाजपा नगरी जाेन प्रभारी साहिल नाग प्रधान नरेंद्र भट्ट, सतीश भट्ट, शेर सिंह, मनीष चंबियाल, देशराज धीमान, अनूप शर्मा, भीखम चंद, संजय पहाड़िया व रंजीत आदि उपस्थित रहे।
