MS Dhoni को मिला BCCI का खास ऑफर? मिली ये बड़ी जिम्मेदारी!

भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI अगले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले MS Dhoni को एक बड़ी जिम्मेदारी देने का प्लान कर रहा है। ऐसी खबर है कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान MS Dhoni को BCCI अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर के रूप में चुन सकता है।
टी20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान MS Dhoni
सबसे पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में खेला गया। इसमें भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। उसके बाद 2014 में टीम इंडिया ने MS Dhoni की कप्तानी में ही टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था, हालांकि इसमें टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
पहले भी थे मेंटर
BCCI द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी MS Dhoni को टीम इंडिया का मेंटर नियुक्त किया गया था। इस बार जानकारी यह है कि BCCI टीम के भविष्य को देखते हुए उन्हें लंबे समय के लिए मेंटर नियुक्त करना चाहता है। पर यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी इसके लिए तैयार होंगे?
मुख्य कोच गौतम गंभीर का कहना
आपको बता दें कि गंभीर धोनी की कप्तानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टीम के भी सदस्य रह चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने जीता था। गंभीर का कहना है कि जब पूरी टीम एकजुट होकर खेलती है तभी सफलता संभव होती है। ऐसे में क्या गंभीर धोनी को अपने से ऊपर रखना चाहेंगें? वैसे हाल के दिनों में एक कार्यक्रम में धोनी और गंभीर दोनों एक साथ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर था। इसमें दोनों एक साथ खुश नज़र आ रहे थे।
IPL 2026 में खेलना स्पष्ट नहीं
आपको बता दें कि 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट की घोषणा करने वाले धोनी अभी IPL में खेल रहे हैं। लेकिन आगे यह देखना होगा कि वह IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं।
MS Dhoni का करियर
MS Dhoni ने अपने क्रिकेट के करियर में इंडिया के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 4876 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक और 53 अर्धशतक लगाए हैं। इनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 224 है। धोनी ने वनडे क्रिकेट में 10 शतक और 73 अर्धशतकों के साथ कुल 10773 रन बनाए, जबकि टी20 फॉर्मेट में 1617 रन बनाए हैं। IPL में अभी तक वे 278 मैच खेले जिसमें 24 अर्धशतक के साथ कुल 5439 रन बनाए हैं।