राजेश्वर गोयल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए मंदिर न्यायकृत संकल्प
( words)
नयना देवी मंदिर न्यास की बजट बैठक का आयोजन मातृआंचल भवन में किया गया। इसकी अध्यक्षता मंदिर न्यास आयुक्त एवं उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने की। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास, मंदिर के सौन्दर्यकरण व मास्टर प्लान पर विशेष ध्यान देगा, तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए विकास कार्यों को गति प्रदान करेगा। इस बैठक में न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम, मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार हुस्न चंद, न्यास के सदस्य आशुतोष शर्मा, सुरेश शर्मा, सीता राम, नीलम शर्मा, राजेश चैधरी, संतोष कुमार, कमला देवी, विनोद कुमार, चन्द्र प्रकाश, लाजपत सहित मन्दिर के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
