आपदा प्राधिकरण द्वारा सात दिवसीय कोर्स सम्पन्न
ज़िला बिलासपुर आपदा प्राधिकरण द्वारा सात दिवसीय कोर्स का समापन हो गया। समापन समारोह में विनय धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। लूहनु वाटर स्पोर्ट्स कंपलेक्स प्रभारी जमुना ठाकुर, प्रशिक्षक चौधरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर सत्यदेव शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि विनय धीमान को सम्मानित किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनय धीमान ने कहा कि आपदा कहीं भी किसी भी वक्त आ सकती है, हमें प्रत्येक समय आपदा को निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। पुलिस, प्रतिभागियों को पानी संबंधित बचाव कार्य हेतु बारीकी तौर पर प्रैक्टिकली रूप से जानकारी दी जा रही है। शिक्षक जमुना ठाकुर ने बताया कि रविवार को सभी प्रतिभागियों ने लगभग 10 किलोमीटर तक स्विमिंग की जो बिलासपुर से शुरू कर गमभरोला तक का सफर तय किया फिर वापस बिलासपुर पहुंचे। समापन समारोह में कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन एनजीओ रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष इशान अख़्तर ने किया।
