श्री देव बाडू बाड़ा जी से गांव की रक्षा के लिए की प्रार्थना
सावन माह के शुभारंभ पर आदर्श महिला मंडल बागा व इंदिरा गांधी महिला कल्याण समिति ने अपने इष्टदेव सत श्री देव बाडू बाड़ा जी के चरणो में अपना शीश नवाया और उनको हलवे का भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बागा की अध्यक्ष सुखदेई चौहान व सभी महिला सदस्य उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने सावन महीने के शुभारंभ पर एक दूसरे को बधाई दी और मांगल पंचायत व अपने गांव बागा की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की। सभी महिला सदस्य ने मांगल व बागा में उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए भोलेनाथ जी को नमन किया। इस पावन महीने में प्रत्येक महिला सज-धज कर रहती है,नित्यप्रति देवी-देवताओं और भगवान शिव की पूजा करते हैं। आदर्श महिला मंडल बागा की प्रधान सुखदेई चौहान ने सभी महिलाएं सदस्यों को सावन माह के शुभारंभ की शुभकामना व बधाई दी।इस मौके पर आदर्श महिला मंडल बागा की प्रधान सुखदेई चौहान, महासचिव मखना चौहान, सचिव सरला चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, सलाहकार लीला देवी चौहान, निशा चौहान, कौशल्या देवी चौहान, सत्या चौहान, सपना चौहान विशेष रुप से उपस्थित रही।