दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किया हासिल
( words)
डी ए वी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राज्य स्तरीय गुरु वचन सिंह स्वरांजलि समूह गान प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। यह प्रतियोगिता डी ए वी स्कूल न्यू शिमला में आयोजित हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश के सात नामी स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में डी ए वी अम्बुजा के होनहारों ने संगीत अध्यापक लेखराज के मार्गदर्शन में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं डी ए वी सोलन दूसरे तथा डीएवी न्यू शिमला तीसरे स्थान पर रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर तथा स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम अग्रवाल ने बच्चों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।