प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को ले कर धरना-प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विद्यार्थी परिषद के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर विश्वविद्यालय के पिंक पैटल चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। ईकाई मंत्री मुनीष वर्मा ने कहा की UG वर्ष 2019 के पुन: मूल्यांकन के परिक्षा परिणाम न आने के कारण प्रदेश के हजारों छात्रों का भविष्य अनियमितताओ में पड़ गया है। 7 महिने से ज्यादा समय होने पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन पुन: मूल्यांकन का परिणाम घोषित नही कर पाया है। विद्यार्थी परिषद की मांग है शीघ्र पुन: मूल्यांकन के परिणाम घोषित हो। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जो ICDEOL मैं 30% तक की भारी भरकम फीस वृद्धि की गई हैं उसको तुरन्त प्रभाव से वापिस ले। इससे प्रदेश के निम्न वर्ग परिवार से सम्बंध रखने वाले छात्रों को लुटा जा रहा हैं। विद्यार्थी परिषद इस भारी भरकम फीस वृद्धि को बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगी। विद्यार्थिय परिषद की मांग है की बे एड 2ND सेमेस्टर के लम्बित पड़े परिक्षा परिणामों को शीघ्र घोषित किए जाए।
इकाई अध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा पुन: मूल्यांकन के परिणाम घोषित नही होने के कारण प्रदेश भर के हजारों छात्र परेशानी का सामना कर रहे हैं। छात्रों के शोषण को विद्यार्थी परिषद बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्र शक्ति को लामबन्द करेगी। विद्यार्थी परिषद ICDEOL मैं हुई भारी भरकम फीस वृद्धि का विरोध करती है। ICDEOL में जो लाखो रुपए के घोटाले हुए हैं ICDEOL और विश्वविद्यालय प्रशासन उसकी भरपाई प्रदेश भर के छात्रों को लुटकर करना चाहती हैं। विद्यार्थी परिषद फीस वृद्धि के फैसले के खिलाफ हैं ।अगर विश्वविद्यालय प्रशासन हमारी मांगो को तुरंत प्रभाव से पुरा नही करता तो विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को बड़े स्वरुप में ले जायेगी जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ज़िम्मेदार होगा।