कामकाजी महिलाओं के लिए मिसेस भारत आइकॉन के ऑडिशन का सुनहरा मौका

सोलन में ऑडिशन 11 को
रॉयल हेरिटेज ग्रुप हिमाचल की कामकाजी महिलाओं के लिए मिसेस भारत आइकॉन के ऑडिशन का सुनहरा मौका लेकर आए हैं। 11 अगस्त को होने वाले ऑडिशन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। ऑडिशन को लेकर हिमाचल के सभी जिलों से रजिस्ट्रेशन व इंक्वायरी आना शुरू हो चुकी है। यह जानकारी इवेंट की कॉर्डिनेटर व मिसेज हिमाचल रह चुकी चंचल कांगो ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसा उत्साह पहले कभी नहीं देखा। रॉयल हेरिटेज ग्रुप के हिमाचल में इस पहले ऑडिशन में एक बेहतरीन प्रतिस्पर्धा के साथ रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति दर्ज होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि मुंबई का यह रॉयल हेरिटेज ग्रुप के संस्थापक अखिल बंसल है। अखिल एक सफल बिजनेस मैन भी हैं। इन्होंने रियल इस्टेट डिवेपर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के मकसद से इस ग्रुप को तैयार किया। इसके आयोजन में हिस्सा लेकर आज कई चेहरे गांव व कस्बों से निकलकर ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुके हैं।अखिल हिमाचल को भी अखिल ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनाना चाहते हैं। इसी के चलते सोलन में 11 अगस्त को पहली बार इतना बड़ा मेगा ऑडिशन होने जा रहा है। इसमें हिमाचल की बेहद खूबसूरत मॉडल व मिसेज हिमाचल 2018 चंचल कांगो का भी उन्हें साथ मिला है।