विजय मेहता को चुना गया एन.पी.एस.ब्लॉक बद्दी की कार्यकारिणी का प्रधान
( words)

रविवार को एन.पी.एस.ब्लॉक बद्दी की कार्यकारिणी का गठन चमनलाल व खेमराज की उपस्थिति में किया गया। विजय मेहता को प्रधान ,गुरबक्श सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान ,हरीश कुमार को महासचिव और यशविंदर को कोषाध्यक्ष चुना गया। बद्दी में सम्पन्न हुए इस चुनाव में आई सैल की ज़िम्मेवारी जगतार मेहता को सौंपी गई। वर्षा गुप्ता को महिला विंग प्रधान की कमान सौंपी गई। राज्य उपाध्यक्ष व जॉन नालागढ़ के चुनाव प्रभारी कपिल राघव ने भी इसमे अपनी उपस्थिति दर्ज़ की।