प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अस्पताल में रोगिंयों को बाटें फल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल में फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस उपलक्ष्य में पूरा सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में पूरे देश मे मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सेवा भाव से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री देश की दिन रात सेवा कर लोगो को लाभान्वित कर रहे है। यदि वही सेवा भाव हम सभी में बना रहे तभी यह देश प्रगति की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के दृढ संकल्प के कारण ही आज कश्मीर में 370 और 35ए जैसी समस्या का समाधान हो पाया है। उनके दृढ़ संकल्प के कारण ही आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र पंडित, पार्षद कमल गौतम, नन्द लाल चैधरी, सुरेश चैधरी, संतोष जोशी, मंजीत कौर, राम प्यारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता विनोद, हर्ष मेहता, शहरी इकाई अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील, पंकज के अतिरिक्त अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।
