देहरा: पिंकी देवी बनी बाबा कांशीराम कॉलेज में अध्यापक- अभिभावक समिति की प्रधान
( words)
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में अध्यापक अभिभावक समिति का सत्र 2021-22 के लिए शनिवार को कॉलेज प्रिंसीपल राजेंद्रा भारद्वाज की अध्यक्षता में सर्वसहमति से गठन किया गया। इसमें पिंकी देवी को पीटीए कमेटी प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं रंजीत सिंह को उपप्रधान, सुरजीत कुमार को जॉइंट सक्रेटरी और प्रोफेसर रामपाल को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त वजीर चंद, दलवीर सिंह, सोनू, अंजना देवी व राजकुमारी को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर प्राचार्य राजेंद्रा भारद्वाज, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार, प्रोफेसर रामपाल, जेओए(आईटी) रामदयाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
