शिमला: सीएम जयराम ठाकुर ने कामगार कल्याण बोर्ड के कैलेंडर का किया विमोचन
( words)
शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य विनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर प्रदेश भवन एवं अन्य विनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, प्रदेश कौशल विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
