ज्वालामुखी : अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने मां ज्वालामुखी के दरबार में लगाई हाजिरी
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पूर्व सांसद एवं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने आज चैत्र माह के तीसरे नवरात्रि में विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में हाजिरी लगाई और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप शास्त्री कार्यकारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य एसके शर्मा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सौजन्य से उन्हें कार्यकारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार और भाजपा नेता रामस्वरूप शास्त्री ने मां की चुनरी प्रसाद और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
