जयसिंहपुर : पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने महत्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को दी श्रद्धांजलि
2 अक्तूबर महत्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष पर जयसिंहपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व अनुसूचित जाति के अध्यक्ष यादविंदर गोमा ने कहा कि यह हम भारत वासियों का सौभाग्य है की एक महात्मा ने भारत वर्ष का नेतृत्व किया और हमे जिंदगी में जरूरी सत्य और अहिंसा का महत्व बताया। गोमा ने बताया की युवाओं को महत्मा गांधी व महान स्वतंत्रता सेनानी व देश के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। साफ सफाई को समाज का जरूरी हिस्सा बताने वाले महत्मा गांधी दूरदर्शी थे। भारत वर्ष को एक सूत्र में बांध कर रखने वाले महत्मा गांधी ने युवाओं को शिक्षित होने की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने ने कहा कि आज समस्त विश्व को अहिंसा के मार्ग को अपनाना होगा क्योंकि परमाणु शक्तियां सुरक्षा का एहसास कम और खतरे का एहसास ज्यादा करवाती है। गोमा ने कहा कि विश्व अशांति के माहौल में हमे सिर्फ अहिंसा की शिक्षा ही मार्ग दिखा सकती है।
