ज्वाली : जल्द से जल्द पुलिस चौकी सदवा में जमा करवाए हथियार-चौकी प्रभारी
( words)
नूरपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आती पुलिस चौकी सदवा के प्रभारी सुग्रीव सिंह ने लोगों से अपील की है कि जिनके पास हथियार हैं, वह सभी सदवा चौकी में जमा करवाएं, आने वाले दिनों में चुनावों के चलते आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा की सदवा चौकी के तहत आती लोहारपुरा सिंबली, सूलीयाली, ठेहड, डनी, गुरचाल, खजन इत्यादि पंचायतों मे जिनके पास भी हथियार हैं वह जल्द से जल्द सदवा चौकी में जमा करवाएं।
