इन्दौरा : गेहूं को पानी लगा रहा था युवक, अचानक करंट लगने से समाप्त हुई ईहलीला
( words)
विकासखण्ड इन्दौरा के अन्तर्गत पड़ते ग्राम पंचायत भोग्रवां के गाँव मलाल में युवक की करंट लगने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक युवक गेंहू को पानी लगाने गया था। इस दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। करंट लगने के तुरंत बाद युवक को सिविल हॉस्पिटल इंदौरा ले जाया गया, जहां पर उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ इन्दौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस की टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नुरपुर भेज दिया है।
