जुन्गा पुलिस बटालियन ने मनाया 48वां स्थापना दिवस
( words)

अंजुम आरा ने पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हिमाचल पुलिस की प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा का 48वां स्थापना दिवस मनाया गया। कमांडेंट अंजुम आरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के सशस्त्र जवानों द्वारा खाकी वर्दी में मार्च पास करते हुए सलामी दी गई। स्थापना दिवस को और अधिक खास बनाते हुए जवानों द्वारा आसपास के जंगलों में 60 से अधिक फलदार व औषधीय पौधे भी लगाए गए। गौरतलब है की जुन्गा हिमाचल पुलिस का पहला सशस्त्र बल केंद्र है। जहाँ आज भी 48 वर्षों का पुलिस इतिहास मिलता है।
कमांडेंट अंजुम आरा ने इस दौरान जवानों को बटालियन की स्थापना की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कानून व्यवस्था संभालने में इस बटालियन का बहुत योगदान रहा है।