देहरा : कनोल में सड़क के बीच झुका लोहे का जाला, वाहन चालकों के लिए बना खतरा
डाडा सीबा से ढलियारा मार्ग में गांव कनोल के पास सड़क के बींचो बीच लोक निर्माण विभाग द्वारा एक कुल का निर्माण पिछले काफी समय पहले किया गया था और उस कुल पर एक लोहे का जाला लगाया गया था। पिछले काफी समय से यह लोहे का जाला झुकने के कारण वाहन चालकों के परेशानी का सबब बन गया है इस झुके हुए जाले के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने आज तक इस और ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द ही इस सड़क के बींचो बीच झुके हुए जाले को ठीक करवाया जाए, ताकि वाहन चालक चोटिल होने से बच सकें । उधर इस संबंध में सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार देहरा से बात की गई तो उन्होंने बताया शीघ्र ही मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और झुके हुए जाले को तुरंत ठीक करवाया जाएगा।
