जवाली : 107 वर्षीय गीता देवी ने बाबा बल्ले दा पीर में की पूजा-अर्चना
( words)
राजेश कतनौरिया। जवाली
विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाडथ में ऐतिहासिक बाबा बल्ले दा पीर लाडथ के मंदिर में आज 107 वर्ष की गीता देवी गांव नगरोटु (दरकाटी) ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया, 107 वर्ष की गीता देवी के परिवार के सदस्यों ने बताया की गीता देवी पहले पोंग डैम के डुहक जहां पर बाबाजी का पुराना दरबार था, वहां भी माथा टेकने जाते थे। गीता देवी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वृद्ध होने के बावजूद भी वह हर समय घर में भी बाबा बल्ले दा पीर की पूजा-अर्चना करती रहती है और बाबा की प्रति गहरी पुर्ण आस्था है।
