कांगड़ा : विश्व याेग दिवस पर जीएवी पब्लिक स्कूल में 11 स्कूलों ने किया योग
मनाेज कुमार। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में सीबीएसई के 11 स्कूलों के छात्रों ने लगातार दो घंटे योग का हर रोज करने का संकल्प लिया। उपमंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर ने योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने नन्ही बच्ची अवंतिका द्वारा किए गए योग करतबों की सराहना की और सभी छात्रों से नित्य योग करने की अपील की। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सेवानिवृत्त कर्नल करतार सिंह की देखरेख में योग गुरु बबिता ठाकुर व टीम ने छात्रों को योग करवाया। जीएवी के अलावा डीएवी तियारा, स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी, डीवाई पाटिल स्कूल ठानपुरी, पिनाकल पब्लिक स्कूल बड़ोह, एमवीएम स्कूल खटेहड़, अल्पाइन पब्लिक स्कूल सुक्का बाग, ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां, रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां व गोयनका स्कूल पास्सु के छात्रों ने भाग लिया।
