रैहन: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में 11वी कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया
( words)
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में आज विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार जमा एक कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। पाठशाला में जमा एक कक्षा में 36 विद्यार्थी थे सभी के सभी उतीर्ण रहे। जमा एक कक्षा में प्रथम अदिति, दूसरा स्थान जाह्नवी, तीसरा स्थान कशिश ने प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती रीता भारद्वाज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, अभय सिंह, केवल सिंह, जगजीत सिंह,अंकुश धीमान, अंकुश गर्ग , नीना रानी, भारती पठानियाँ, पूनम देवी , अनिता देवी व पाठशाला का समस्त स्टाफ उपस्थित थे। जवाली से राजेश कतनौरियI की रिपोर्ट|
