डाडासीबा : व्यापारियों के सहयोग से बाजार में लगाए 12 बैंच, यात्रियाें काे हाेगी सुविधा
विनायक ठाकुर। डाडासीबा
डाडासीबा बाजार में यात्रियों और राहगीरों को बाजार में बैठने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी कड़ी में सोमवार को व्यापार मंडल के सौजन्य से डाडासीबा अस्पताल रोड से लेकर राधा कृष्ण मंदिर से होते हुए बस स्टैंड तक व्यापार मंडल ने व्यापारियों के सहयोग से 12 बैंच लगाए, जिससे राहगीर भाई यात्री आराम से बैठ सकेंगे। व्यापार मंडल सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही बाजार में लाइटें भी लगाई जाएंगी, जिससे रात को दुकानों व पूरे बाजार में अंधेरा रहता है, उससे भी निजात मिलेगी।
शर्मा ने कहा कि डाडासीबा बाजार व आसपास खाली स्थानों पर व्यापार मंडल द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा। व्यापार मंडल डाडासीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा ने जानकारी देते हुए की पूरी व्यापार मंडल कमेटी स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से बाजार में बैंच लगाए गए हैं। आगे भी व्यापारियों के सहयोग से काम जारी रहेंगे। बाजार को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमरी प्राथमिकता है। इस के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
