देहरा : दयाल पंचायत में उप प्रधान अजय कुमार के प्रयासों से लगी 13 सोलर लाइटें
विनायक ठाकुर । देहरा
ब्लॉक परागपुर के तहत पड़ती पंचायत दयाल में शनिवार-रविवार को 14वें वितयोग के पैसे से पँचायत में लगभग 13 सोलर लाइट पँचायत के विभिन्न वार्ड में लगाई गई है। अब दयाल पंचायत सोलर लाइट की दूधिया रोशनी से जगमाएगा। मिली जानकारी के अनुसार 13 सोलर लाइट की लगभग लागत 1,82,000 बताई जा रही है। आपको बता दें इन सोलर लाइट से स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इन सोलर लाइट को लगाने के लिए उप-प्रधान अजय कुमार जफ्फा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है।
स्थानीय पंचायत निवासी वीरेंद्र, जितेंद्र, यशबीर, अभिषेक, पंकज, संदीप, अनूप, रिशु व रोहित ने सोलर लाइट लगने की खुशी में स्थानीय पंचायत उप-प्रधान का आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित भी किया। इस संदर्भ में पंचायत उप-प्रधान अजय कुमार जफ्फा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पंचायत में अथाह विकास हो रहा है। सभी रास्तों में सोलर लाइट लगाने की कवायद की जा रही है। अभी 14वें वितायोग से 13 लाइट आई हैं, जिन्हें लगा दिया गया है।
