पालमपुर : रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्त किया एकत्रित
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर
पालमपुर न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल भमनोत्रा ने की। शिविर में 15 यूनिट रक्तदान किया गया। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष, हिमांशु मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने रक्त दान किया। शारीरिक रूप में अक्षम अनिल महाजन ने इस शिविर में 34 बार रक्तदान किया। अधिवक्ता अरविंद वशिष्ट एवं कपिल चौधरी भी मौजूद रहे।
