ज्वालामुखी: 16 वर्षीय युवती ने गलती से निगला जहर, मौत
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते सुधंगल निवासी 16 वर्षीय पलक चौधरी सपुत्री विनोद कुमार ने मंगलवार देर शाम घर पर गलती से कोई जहरीली दवाई पी ली थी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल नादौन ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने 16 उक्त नाबालिगा को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंदर धीमान ने कहा कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
