ज्वालामुखी :17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, हालत नाजुक, टांडा रेफर
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते गुम्मर में एक 17 वर्षीय युवक द्वारा अपने घर के एक बंद कमरे में खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या करने की असफल कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद उसके परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले आए, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद उक्त युवक को आरपीजीएमसी टांडा रैफर कर दिया है। सूचना के अनुसार युवक की हालत नाजुक बताई गई है। युवाक द्वारा खुद को फंदा लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ज्वालामुखी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
