देहरा : समुराई कराटे शितो रयू इंडिया के 2 खिलाड़ियाें ने जीते मेडल
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
ओपन नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप रविवार को तलवाड़ा में डाडासीबा के साक्ष्य ने गोल्ड मेडल और स्युल खड्ड के कवियांश ने ब्राउंज मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्ष्य बाबा कांशीराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा के 8वीं कक्षा और काव्यांश शिवालिक इंटरनेशनल के 5वीं कक्षा छात्र है। साक्ष्य और काव्यांश ने बताया वे सेंसेई पवन की निगरानी में समुराई फिटनेस सेंटर में कराटे की कोचिंग लेते हैं, पिछले कुछ समय से इस प्रतियोगिता के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। टीम के कोच पवन ने बताया की बच्चों ने पहली बार टूर्नामेंट में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
