जयसिंहपुर के 23 वर्षीय विकास ने ड्रीम इलेवन ऐप से जीता एक करोड़
जयसिंहपुर
विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के लाहड़ गांव के 23 वर्षीय विकास पुत्र जुल्फी राम ने ड्रीम इलेवन एप के माध्यम से एक करोड़ जीते हैं। विकास ने बताया कि 10 अप्रैल को उसने अपनी टीम बनाई थी। जिसमें उसे पहला रैंक हासिल हुआ है। विकास ने बताया कि 19वें ओवर तक वह तीसरे स्थान पर था, लेकिन अंतिम ओवर में वह पहले स्थान पर आ गया। विकास ने जमा दो तक पढ़ाई की है और माता के जागरण करता है। विकास के ड्रीम इलेवन में विजेता बनने की खबर से गांव मे खुशी की लहर है। हर तरफ से उसे और परिवार वालों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है । विकास ने अपनी टीम राजस्थान रॉयल और लखनऊ के बीच आईपीएल मैच के दौरान खेले जा रहे मैच में चुनी थी। इस दौरान उसने यजुवेंद्र चहल को अपनी टीम का कैप्टन बनाया था।
