कांगड़ा : पंचायत सलोल के लिए 25 करोड़ की पेयजल योजना का जल्द हाेगा निर्माण-काजल
मनोज कुमार। कांगड़ा
प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने कहा ग्राम पंचायत सलोल के लिए 25 करोड रुपए की लागत से नई पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। पेयजल योजना की डीपीआर बनकर तैयार है विधायक प्राथमिकता योजना के आधार पर पेयजल योजना का निर्माण करवाया जाएगा। योजना में ग्राम पंचायत बोड कवालू और तरखानकड़ को भी शामिल किया गया है। काजल सोमवार को विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलोल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कांग्रेस के सत्ता में आने पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोल में साइंस विषय की कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी।
काजल ने कहा प्रदेश की डबल इंजन सरकार की कार्यप्रणाली से जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा भाजपा बेरोजगारी को दूर करने में नाकाम रही है। इस मौके पर काजल ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम दौरान वार्ड मेम्बर नरेन्द्र गुलेरिया, संजीव कुमार, स्वर्णा देवी, लता देवी, प्रधान महिला मण्डल रमना कुमारी, तृप्त देवी, टेक चंद, संतोष अवस्थी, जनमेज सिंह, रमेश चंद पूर्व प्रधान, ओम प्रकाश, मेहर सिंह, बजर सिंह, सुभाष पठानिया, रमेश कुटेवाला, कुलतार गुलेरिया, रणजीत सिंह, जगदीश चौधरी, देश राज, रिशु, करण सिंह, किशोरी लाल, सुदेश्वर मनकोटिया व उपेंद्र गुलेरिया भी उपस्थित रहे।
