रक्कड़ : 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर समाप्त की जीवनलीला, मामला दर्ज
विनायक ठाकुर। रक्कड़
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत डांगड़ा में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक ने अपने घर से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ के साथ रस्सी बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृत्क के पिता का कहना है कि इसका पुत्र अमित कुमार सेना में भर्ती होने क लिए मेहनत करता था, जो भर्ती से किन्ही कारणों से रह जाता था, जिससे मानसिक तौर पर काफी परेशान हो गया था, जो पिछले कल 5.00 बजे शाम घर में बिना बताए कहीं चला गया था।
अमित कुमार ने आम के वृक्ष की टहनी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की माैत बारे अभी तक किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई संदेह जाहिर नहीं किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मृत्क अमित कुमार के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ममाल दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
