देहरा : आईटीआई नेहरनपुखर में 25 युवाओं काे मिली नाैकरी
विनायक ठाकुर । देहरा
आईटीआई नैहरनपुखर में गत 20 मई को एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिला। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट- 1 के लिए आईटीआई नैहरनपुखर में कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया गया। कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी द्वारा एनसीवीटी और एससीवीटी से फिटर, टर्नर, पेंटर, डीज़ल मैकेनिक, मशीनिस्ट और ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्यवसाय में उतीर्ण युवाओं को चयन प्रक्रिया में 55 युवाओं को भाग लेने का अवसर दिया गया व 25 युवाओं का चयन किया गया।
कंपनी द्वारा चयनित युवाओं 8700/- रुपए मासिक वेतन और प्रोत्साहन राशि के साथ अन्य सुविधाएं भी कंपनी द्वारा दी जाएंगी। इस विषय बारे संस्थान प्रधानाचार्य जी ने बताया की युवाओं की चयन प्रक्रिया में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट-1 के अधिकारियों द्वारा 55 युवाओं का साक्षात्कार लिया गया तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट- 1 द्वारा 25 युवाओं के चयन की पुष्टि की गई है।
