नगरोटा बगवां : 25वीं अंडर-12 लड़कों की राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट जिला कांगड़ा विजेता
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेट बगवां
नगरोटा बगवां में खेली गई 25वीं अंडर-12 लड़कों की स्कूली राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा विजेता रहा। कोच व कंवीनर माथुर धीमान ने बताया कि खिलाड़ी क्लस्टर, खंड, डिवीजन व जिला स्तर से लेकर स्टेट चैंपियन बने हैं। माथुर धीमान ने बताया कि प्रदेश के गांव के बच्चों में काफी प्रतिभा छिपी है, बस इन्हें तराशने की जरुरत है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांगड़ा के एडीएम रोहित ठाकुर मुख्यातिथि रहे । मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को इनाम बांटे। कोच व कंवीनर माथुर धीमान ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल के सभी 12 जिलों की टीमों ने भाग लिया।जिसमें कांगड़ा जिला प्रथम बिलासपुर दूसरे नंबर पर, जबकि हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा।
