कांगड़ा के इंदौरा से 26 वर्षीय महिला लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
कांगड़ा जिले के इंदौरा क्षेत्र से एक 26 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बलविंदर कौर, पत्नी कमलजीत सिंह, निवासी तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, 22 फरवरी 2026 से लापता हैं।
परिजनों के मुताबिक, महिला को आखिरी बार इंदौरा पुल के पास देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के बाद परिजनों ने इंदौरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में भी लगातार खोजबीन की जा रही है। परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं और उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है। अगर किसी को भी बलविंदर कौर के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें ( 8091733461)
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, लेकिन महिला का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
