देहरा : एनसीसी में ढलियारा स्कूल के 28 छात्रों का चयन
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
राजकीय आदर्श विद्यालय ढलियारा में बच्चों का एनसीसी कैडेट 2022-23 के लिए नायब सूबेदार सुनील कुमार द्वारा 28 बच्चों का सिलेक्शन किया गया जिसमें से 7 लड़कियां और 21 लड़के थे। उन्होंने बच्चों की परीक्षा ली और उनकी लंबाई को मापने के मापदंड के अनुसार बच्चों की एनसीसी कैडेट के लिए चुना इस मौके पर प्रिंसिपल राजेश कुमार वैद ने भी बच्चों को एनसीसी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुकेश शर्मा लेक्चर कॉमर्स केयरटेकर ऑफिसर एनसीसी ने पूरे कार्यक्रम का नियोजन का कार्य किया।
