इंदाैरा : पंचायत पलाख के मठ में 3 दिवसीय भागवत कथा हवन व पाठ किया आयाेजन
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
ग्राम पंचायत ब्लॉक में तीन दिवसीय भागवत कथा वह हवन का पाठ करवाया जा रहा है, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत पलाख की प्रधान सुषमा देवी के पति स्वदेश सिंह ने दी व उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पलाख में मठ मंदिर में तीन दिवसीय हवन करवाया जा रहा है, जिसकी पूर्णाहुति रविवार को होगी वैदिक प्रवक्ता आचार्य ने शास्त्रों से अपने मुख से ईश्वर की भक्ति व व्यवहारिक ज्ञान की गंगा बहा रहे हैं। इसके साथ और भी संत व विद्वान भी पधारे हैं। उन्होंने बताया कि आने-जाने वाले लोगों के लिए चाय पानी और लंगर का भी आयोजन किया है। यह संयोजन में मनमोहन कुमार, सुभाष, सोनू कुलदीप व समस्त ग्राम पंचायत पलाख के निवासियों के सहयोग से हो रहा है। यह जानकारी मठाधीश स्वामी संतोष ने दी।
