पालमपुर : कुरल सब स्टेशन से लाभान्वित होंगी सुलाह की 30 पंचायतें-विपिन सिंह परमार
104 लाख से बढ़ाई सब स्टेशन की क्षमता
विधान सभा अध्यक्ष के किए 1 करोड़ 30 लाख उद्धघाटन और शिलान्यास
प्रतिमा राणा। पालमपुर
विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने 104 लाख से 33/11 केवी सब स्टेशन की क्षमता को दुगुना कार्य का लोकार्पण किया। परमार ने कहा कि वोल्टेज की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए सब स्टेशन क्षमता को 1.6 से बढ़ाकर 3.15 एमवीए किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सुलाह विधासभा क्षेत्र की 30 पंचायतों मरहूं, देवी, बोदा, खडूल, जैंद, बामियाल, चाह, डरोह, बसकेहड़, भौडा, अटियाला दाई, सिहोल, कुरल, जमूला, धीरा, नौरा, कोहना, ड़ईँ, कहानफट्ट, खोली, भदरोल, रड़ा, ननाओं, ग़रला, ककडें, रैपुर, गगल खास, पनापर, और बल्ला के 15 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा।उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत के अनुरूप हर घर में बिजली आपूर्ति के लिए सरकार बचनबद्ध है। युन्होने कहा कि सुलाह में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के वृत कार्यालय भवारना, मंडल कार्यालय नागिनी और उपमंडल कार्यालय धीरा में खोला गया है। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत गढ़ जमूला में पंचायत घर के प्रथम तल पर 10 लाख से बनने वाले हॉल कार्य का लोकर्पण किया। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र की बहुत सी पंचायतों में मीटिंग हाल का निर्माण किया गया है, ताकि मीटिंग इत्यादि के बेहतर स्थान प्राप्त हो।
विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत भवाना में राधा कृष्ण मंदिर में 9 लाख की लागत से निर्मित सराय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सराय क्षेत्र के लोगों की मांग थी और इस भवन का उपयोग आने वाले समय में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में होगा। उन्होंने कहा कि भवारना सुलह हलके का प्रमुख स्थान है और इसके महत्व को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भवारना में जलशक्ति और विद्युत का वृत कार्यालय, लोक निर्माण विभाग का मण्डल कार्यालय दिया गया है। उन्होंने कहा कि भवारना के महत्व को बढ़ाने के लिए आने वाले समय में कुछ बड़ा और अलग किया जाएगा।
इसके उपरांत उन्होंने रमेहड़ पंचायत के घोड़नड में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष देश राज शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तनु भारती, बीडीसी अध्यक्ष कुसुम लता चौधरी, प्रधान रीना देवी, प्रधान निर्मला राणा, प्रधान जोबन राम, प्रधान सोनिया बंटा, प्रधान अनिता गुलेरिया, प्रधान मोहिंदर राणा, उपप्रधान अशोक शर्मा, कर्म चंद राणा, कश्मीर सिंह, राज कुमार, राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के सदस्य, अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, बीडीओ ओपी ठाकुर सहित विद्युत और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
