देहरा : पनियाल की 35 वर्षीय महिला घर से गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत गांव पनियाल डाकघर मसरूर में साहिब सिंह पुत्र करपाल सिंह निवासी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इसकी पत्नी सुधा देवी (35) 15 मई काे घर पर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई है तथा अभी तक घर वापस नहीं आई है। वहीं, इस संदर्भ में पुलिस थाना हरिपुर के थाना प्रभारी नाजर सिंह ने बताया थाना में सुधा देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
