परागपुर के 44 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा का निधन
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर
सच्चाई के प्रति निडरता से अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले परागपुर के 44 वर्षीय समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा का गत रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2003 से लगातार जनहित समस्याओं की लडाई लडने वाले संजय शर्मा के निधन की ज्याें ही शुक्रवार सुबह सूचना मिली, तो परागपुर ही नहीं, बल्कि समूचा उपमंडल देहरा व जिला कांगड़ा भर के लोग अचानक सन्न रह गए। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि गुरुवार शाम तो सजयं शर्मा ठीक थे, तो अचानक इन्हें क्या हुआ। असल में विगत कुछ माह से लगातार सजय शर्मा हृदय व किडनी रोग से ग्रस्त चल रहे थे। कहा जा रहा है कि गत आधी रात को अचानक सजंय शर्मा की सेहत बिगड़ गई। लिहाजा परिजन उसे तुरंत उपचार हेतु देहरा अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। संजय शर्मा अपने पीछे एक मासूम बेटा, बेटी व पत्नी को छोड गए हैं।
