नूरपुर : विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में 4 वर्षों में खर्च किए 454 करोड़-राकेश पठानिया
मनीष ठाकुर । नूरपुर
नूरपुर में बाल युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने ऊपर ली रेट पंचायत के गांव में हरिजन बस्ती के लिए 3 लाख, जबकि पंडित मोहल्ला के लिए 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया। पठानिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले 4 वर्षों में नए पुल सड़क व इसके रखरखाव के लिए 454 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त इस वर्ष सड़कों पुलों पर 18 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अपने प्रवास के दौरान और पर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ और करोड़ रुपए की सौगात जनता को दी गई है। उन्होंने बताया कि हर गांव बस्ती को बेहतर सड़क से जोड़ना उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सड़कों के निर्माण तथा सुधारी करण के लिए करोड़ों रुपए कर रही है ताकि जनता को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पानी, बिजली आदि की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके पश्चात वन मंत्री ने लोहार पुरा पंचायत की 27 जरूरतमंद महिलाओं को मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन बांटे। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के तहत प्रतिवर्ष मुफ्त में मिलने वाले दो रसोई गैस सिलेंडर की जगह 3 सिलेंडर दिए जा रहे हैं।
पठानिया ने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर का समाधान मौके पर ही कर दिया। उन्होंने से समस्याओं को त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ सुमन, वीडियो श्याम सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस राणा, रेंज ऑफिसर शशी पाल, जल शक्ति विभाग से एसडीओ देवेंद्र राणा, खाद्य आपूर्ति निरीक्षण मनोज मेहरा, बीडीसी सदस्य सरोज बाला, ग्राम पंचायत रीट के प्रधान कांता देवी, लोहार पुरा पंचायत के उप प्रधान जोगिंदर सिंह व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
