मझीन में 46 वर्षीय पूर्व सैनिक अश्वनी कुमार का हार्टअटैक से निधन
( words)
शुक्रवार को गांव अमरेहड मझीन के 46 वर्षीय पूर्व सैनिक नायक अश्वनी कुमार का हार्टअटैक से निधन हो गया। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि अश्वनी कुमार जून 1997 में सेना सेवा कोर में भर्ती हुए थे तथा 18 साल की सेवा उपरांत अप्रैल 2015 को रिटायर हुए थे। जिसके बाद कुल्लू में प्रोजेक्ट में कार्यरत थे। वहीं पिछले कल सुबह ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही इनकी मृत्यु हो गई।
अश्वनी कुमार अपने पीछे पत्नी एवं एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए। निधन से परिवार को गहरा झटका लगा है। वही शनिवार को अश्वनी कुमार का अंतिम संस्कार किया गया।
