इंदाैरा : पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर के लिए 62 पदों के लिए 495 आए आवेदन
सभी आवेदनकर्ता अपने असली दस्तावेज लेकर पहुंचे इंदौरा स्कूल
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी खंड इंदौरा इंदुबाला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों ने विभिन्न राजकीय माध्यमिक व प्राथमिक पाठशाला के लिए पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर पद के लिए आवेदन किया था, वह अपने सभीअसली दस्तावेजों सहित जो कि आवेदन के साथ दिए थे, वे अपने साथ लेकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला इंदौरा काउंसलिंग के स्थान पर लेकर आए, जिसकी पहली काउंसलिंग 25 जनबरी को हुई है और दूसरी काउंसलिंग 27 जून व तीसरी 28 जून को निर्धारित की गई है।27 जून को सुबह 10 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आवेदन कर्ताओं की काउंसलिंग की जाएगी इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजा खासा, सनौर, सिरत, सोहड़ा जट्टा,सूरजपुर 1, सूरजपुर 2 सुरडवां, टांडा,ठाकुरद्वारा ,थाथ,टिप्परी, उलेहड़िया, तीसरी काउंसलिंग की तिथि तथा समय 28 जून सुबह 10: बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला इंदौरा में रखी गई है, जिसमें राजकीय माध्यमिक पाठशाला जिनके आवेदन कर्ताओं की काउंसलिंग की जाएगी इसमें राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाई अटारिया, बलीर, बन्दयाल, भदरोआ, डमटाल धाम, ढांगूपीर, धमोता, गुज्जर नाला, मलकाना, राजा खासा सूरजपुर व सुरडवां शामिल है।
