4th आईआरबीएन जंगलबैरी में मनाया विश्व योग दिवस
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विश्व दिवस योग के रुप में मनाया जाता है, जिसको आज के दिन भारतीय नागरिकों ने योग दिवस के रुप में मनाया, जो राज्य स्तर, जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर इसका आयोजन हुआ। योग दिवस के रुप में 4th आईआरबीएन जंगलबैरी में भी इसका आयोजन किया गया, जो समादेशक आईपीएस दिवाकर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें एसपी, डीएसपी इस योग दिवस पर साहेवान ने भाग लिया। एसएचओ प्रवीण राणा ने बताया कि वाहिनी हजा में सभी जवानों महिला व पुरुषों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें योग शिक्षक नवीन कुमार ने योग से संबंधित जानकारी दी व योग आसन करवाकर स्वास्थ्य को निरोग रखने के मूल मंत्र बताए तथा समादेशक ने जवानों को अपना शुभ संदेश दिया व योग दिवस पर अपने विचारों से प्रेरित किया।
