देहरा : 11 जून से ठाकुर ट्रैवल बस सर्विस में पुरूष व महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराया माफ
विनायक ठाकुर । देहरा
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मे जहां केवल और केवल महिलाओं को ही बस किराये मे 50% की छूट दी गई है, लेकिन समाजसेवी व ठाकुर ट्रैवल बस के प्रबंधक मुकेश ठाकुर ने ने दरियादिल दिखाते हुए अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी 50% किराये की छूट देने का ऐलान कर दिया है और यह सुविधा 11 जून से तुरंत प्रभाव से जारी कर दी है। जी हां बात कर रहे हैं जिला कांगड़ा भर के विभिन्न क्षेत्राें में अपने रुट पर दौड़ने वाली ठाकुर बस सर्विस की। उक्त बस के मालिक मुकेश ठाकुर ने मंगलवार को ऐलान किया है। 11 जून से सवारियों से आधा किराया लिया जाएगा।
इतना ही नहीं ठाकुर बसों में कोई भी पत्रकार बिना किराए दिए सफर कर सकेंगे, जो कि इस बढ़ती महंगाई में निजी बस ऑपरेटर की एक बड़ी नई पहल है, जबकि प्रदेश सरकार को भी उक्त निजी बस ऑपरेटरों से सीख लेनी होगी। वहीं, बस में सफर करने वाली तमाम सवारियों ने खूब राहत की सांस ली। जाहिर सी बात है कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और ऐसे मे बस किराए में महिलाओं और पुरुषों को एक सामान सुविधा मुहैया करवाने पर सरकार से निराश पुरुषों को भी बड़ी राहत मिली है।
