जसवां प्रागपुर : चमेटी कूहना के 60 वर्षीय बुजुर्ग को सांप ने काटा हुई मौत
विनायक ठाकुर । जसवां प्रागपुर
ब्लॉक खंड परागपुर के अंतर्गत गांव चमेटी (कूहना ) के 60 वर्षीय बुजुर्ग रणजीत सिंह पुत्र परसराम को जहरीले फनियर ने काट डाला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के बडे़ भाई शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रणजीत सिह गांव जटोली मे अपने किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था, वहां खेतो मे उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। वहीं, अचानक रणजीत की सेहत बिगड़ते देख उसे परिजन उपचार हेतु नादौन अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हमीरपुर अस्पताल रैफर किया गया, परंतु वहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहां डाक्टरों ने भी सांप दर्श से मौत होने की पुष्टि है। उधर, खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी रक्कड चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच करने पर मृतक की मौत सांप के काटने से होना पाई जा रही है। मामला धारा 174 सीआरपीसी के तहत दर्ज करके आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। अभी तक की जांच व व्य से मृतक रणजीत सिंह की मौत सांप के काटने से होना पाई गई है।
